Update Free Email Id & Mobile Number on Pan card | पैन कार्ड में मोबाइल नंबर और ईमेल कैसे अपडेट करे | फ्री में Mobile & Email Id Pan Card में अपडेट करे

Update Free Email Id & Mobile Number on Pan card

            पैन कार्ड बनाते वक्त जब हमारी E-mail Id या Mobile Number गलत फीड हो जाता है तो उसको कैसे हम फ्री में अपडेट कर सकते हैं | हमारे India में पैन कार्ड बनाने की तीन कंपनियां है NSDL , UTIITSL (UTI) & E-Filing वेबसाइट से पैन कार्ड बनाने की सर्विस हमें प्रदान होती है, इन तीनों कंपनियों से हमें पैन कार्ड बनाने की सर्विस मिल जाती है |

लेकिन  जब हम पैन कार्ड Apply करते हैं तो हमारी गलती से Mobile Nob या E-Mail Id गलत हो जाती है जिसकी बजह से E-Pan Card हमे E-Mail Id पर नही मिलता है | तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बतायेंगे जिससे आप अपने Pan Card में Free Of Cost अपना Mobile Nob और E-Mail Id अपडेट/बदल सकते है जिसके लिये आपको (फ्री में) कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है |

Table of Contents

कैसे पता करे Pan Card किस कंपनी से बना है:-

जब हम किसी दुकानदार से अपना Pan Card बनवाते हैं तो हमें नहीं पता होता कि वह पैन कार्ड किस कंपनी द्वारा बना है | NSDL से बना है या UTIITSL (UTI) से बना है या E-Filing वेबसाइट से बना है, तो जिसके चलते हम किस वेबसाइट पर जाएं जिससे हम अपना Address, Mobile Nob और E-Mail Id को अपडेट कर सके | क्योंकि जिस कंपनी से Pan Card बना हुआ होता है उसी Company की Official Website पर जाकर ही हम अपने Pan Card में Address, Mobile Nob और E-Mail Id को अपडेट कर सकते हैं |   

यह सब जानने के लिए कि Pan Card किस Company से बना है तो आपको अपने Pan Card के पीछे (Back Side) की ओर उस कंपनी का नाम लिखा हुआ होता है जिस कंपनी से पैन कार्ड बना हुआ होता है तो आप ऐसे पता कर सकते कि हमारा पैन कार्ड किस कंपनी से बना है |

How To Update Free Email Id & Mobile Number on Pan card

Pan Card में Mobile Nob और E-Mail Id Update कौन कर सकता है:-

हर कोई User या Customer अपने पैन कार्ड में Free Of Cost (फ्री) Mobile Nob और E-Mail Id अपडेट नहीं कर सकता हैं | वही Customer अपने Pan Card में Mobile Nob और E-Mail Id अपडेट कर सकता है, जिसके Aadhar Card में Mobile Nob लिंक है 

Pan Card में Mobile Nob और E-Mail Id Update कौन नहीं कर सकता है:-

जिनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वह Customer अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट नहीं कर सकता हैं | उसके लिए आपको किसी दुकानदार से जाकर अपने पैन कार्ड में करेक्शन फॉर्म को भर कर अपडेट करा सकते है, जिसमें वह आपका Mobile Nob और E-Mail Id को अपडेट कर सकता है | जिसमें Official Fee 107 रुपये लगती है 

और ये भी पढ़े:-

How To Convert JPEG Photo To PDF From Mobile

NSDL में Mobile Nob और E-Mail Id Update:-

  • अगर आपका पैन कार्ड Nsdl कंपनी से बना है तो आप NSDL की Official Website पर आएंगे, जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा |

  • उस लिंक पर क्लिक करके आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आप अपना Pan Card Number और Aadhar Card Nubmer डालेंगे और अपनी जन्मतिथि डालकर सबमिट करेंगे |

  • आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर OTP जाएगा उस OTP को डालकर सबमिट करेंगे |

  • उसके बाद आपके Pan Card पर जो Mobile Number और E-mail Id पहले से लगा होगा वह आपको शो हो जाएगा अगर आप उसको बदलना चाहते हैं तो नीचे YES करेंगे और अपना New Mobile Number और E-mail Id डालकर सबमिट करेंगे |

  • अगर आपको अपना Mobile Number और E-mail Id नहीं बदलना होगा तो उसको No  रहने देंगे उसके बाद आगे सबमिट करेंगे |

  • उसके बाद आपका Address Show हो जयेगा उसको Verify करना है Verify होने के बाद आपको एक Silip जनरेट हो जाएगी जिसमें आपको Tracking Number मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप अपने पैन कार्ड को Track भी कर सकते हैं और 3 से 4 दिन के अंदर आपका Mobile Number और E-mail Id अपडेट हो जाएगा |

UTI में Mobile Nob और E-Mail Id Update:-

  • अगर आपका पैन कार्ड UTIITSL (UTI) कंपनी से बना है तो आप UTIITSL (UTI) की Official Website पर आएंगे, जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा |

  • उस लिंक पर क्लिक करके आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आप अपना Pan Card Number और Aadhar Card Nubmer डालेंगे और Mobile Number और E-mail Id Fill करेंगे |

  • Address Update Source में आपको Aadhar Base eKYC Address Update पर Click करना है | उसके बाद Captcha Fill करके Submit करना है | 

  • उसके बाद आपका Pan Card , आधार कार्ड नंबर और Mobile Number & E-mail Id Show हो जाएगा | उसके बाद Captcha Fill करके Submit करना है | 

  • आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर Link होगा उस पर OTP जायेगा OTP & Captcha Fill करके Submit करेंगे |

  • उसके बाद आपका Address Show हो जाएगा उसके बाद Captcha Fill करके Submit करेंगे | Submit होने के बाद आपको एक Silip जनरेट हो जाएगी जिसमें आपको Tracking Number मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप अपने पैन कार्ड को Track भी कर सकते हैं और 3 से 4 दिन के अंदर आपका Mobile Number और E-mail Id अपडेट हो जाएगा |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 thought on “Update Free Email Id & Mobile Number on Pan card | पैन कार्ड में मोबाइल नंबर और ईमेल कैसे अपडेट करे | फ्री में Mobile & Email Id Pan Card में अपडेट करे”

Leave a Comment